Site icon Khabribox

उत्तराखंड बोर्ड का बड़ा फैसला: 12वीं में विज्ञान-गणित के छात्र भी पढ़ेंगे संस्कृत, यह पुस्तक अनिवार्य

उत्तराखंड: प्रदेश में संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने की दिशा में धामी सरकार और शिक्षा विभाग ने पहल‌ की है। इसके तहत अब उत्तराखंड में सिर्फ आर्ट्स ही नहीं, बल्कि गणित और विज्ञान पढ़ने वाले छात्र भी संस्कृत की पढ़ाई कर सकेंगे।

किया अनिवार्य

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने कक्षा 12 के हिंदी भाषा पाठ्यक्रम में अनिवार्य संस्कृत भाग के लिए ‘निर्झरा-2’ पाठ्य पुस्तक का अध्ययन पूरी तरह अनिवार्य कर दिया है। जिसमें कक्षा 12 के हिंदी पाठ्यक्रम में अब ‘निर्झरा-2’ पुस्तक पढ़ना जरूरी होगा। वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा में हिंदी के अनिवार्य संस्कृत खंड से जुड़े सभी प्रश्न इसी पुस्तक से आएंगे। कृषि हिंदी विषय के प्रश्नपत्र में ‘निर्झरा-1’ और ‘निर्झरा-2’ दोनों पुस्तकों से सवाल पूछे जाएंगे। सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों (CEOs) को पत्र जारी कर इसे तुरंत लागू करने को कहा गया है। 11वीं कक्षा में ‘निर्झरा-1’ का प्रयोग पिछले शैक्षिक सत्र (2025-26) से ही किया जा रहा है।‌ वर्तमान शैक्षिक सत्र से 12वीं के छात्रों के लिए ‘निर्झरा-2’ को लागू कर दिया गया है।


​निर्देश जारी

​परिषद के सचिव विनोद कुमार ढौंडियाल ने इस संबंध में प्रदेश के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को एक आधिकारिक पत्र जारी किया है। उन्होंने निर्देश दिया है कि अपने-अपने जनपदों के सभी इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को इस नई व्यवस्था के बारे में तुरंत सूचित किया जाए, ताकि स्कूलों में समय रहते पठन-पाठन शुरू हो सके।

Exit mobile version