Site icon Khabribox

अल्मोड़ा के लाल मेजर जनरल आशीष साह हुए सम्मानित, मिला ‘सेना मेडल’, रणनीतिक सूझबूझ के लिए मिला सम्मान

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। अल्मोड़ा जिले के सपूत मेजर जनरल आशीष साह को सम्मानित किया गया है।

खुशी की लहर

उन्हें भारतीय सेना में उनकी उत्कृष्ट और समर्पित सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित ‘सेना मेडल’ से सम्मानित किया गया है। मेजर जनरल साह ने अपनी अद्भुत रणनीतिक सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा से न केवल सेना में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, बल्कि देश का मान भी बढ़ाया है। मेजर जनरल आशीष साह का नाता अल्मोड़ा शहर से गहरा है। उनका परिवार आज भी अल्मोड़ा में ही निवास करता है और उनके छोटे भाई शहर के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिजनों में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे अल्मोड़ा जनपद में जश्न की स्थिति है।

Exit mobile version