Site icon Khabribox

कुमाऊं की गोद में बड़ा भूगर्भीय बदलाव: 15 डिग्री तक झुक गए सदियों पुराने बैजनाथ मंदिर, ​D-InSAR और PS-InSAR तकनीक का खुलासा

​कुमाऊं खबर: अलकनंदा घाटी के चमोली जिले में स्थित पिंडर नदी घाटी की भौगोलिक स्थिति में लगातार बदलाव दिख रहा है। यहां हर साल यह नदी घाटी साढ़े सात से 11 मिलीमीटर तक खिसक रही है। अध्ययन में यह खुलासा हुआ है।

अध्ययन में खुलासा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक‌ इसका असर ऐतिहासिक राजेश्वर मंदिर समूहों पर भी नजर आने लगा है। इन मंदिरों के स्तंभों और दीवारों में झुकाव, घुमाव तथा दरारें दर्ज की गई हैं। जिसमें बताया है कि यह स्थिति भूगर्भीय प्लेटों की हलचल, नदी के प्रवाह और भूजल स्तर में होने वाले परिवर्तन की वजह से बनी है। यह खुलासा तकनीकी एवं प्रबंध अध्ययन संस्थान (आईटीएमएस) समेत देश-विदेश के विभिन्न संस्थानों के अध्ययन में हुआ है। D-InSAR तकनीक से आंकलन में पाया गया कि पिंडर नदी घाटी में जमीन के खिसकने की दर लगभग 7.5 मिलीमीटर प्रतिवर्ष है। वहीं PS-InSAR तकनीक से आंकलन में यह दर लगभग 11 मिलीमीटर प्रतिवर्ष सामने आई है। साथ ही अध्ययन में दावा किया गया है कि इन बदलावों की वजह से ऐतिहासिक राजेश्वर मंदिर समूह की संरचनात्मक स्थिति में भी बदलाव हुआ है। मंदिरों के स्तंभों में पांच से 15 डिग्री तक घड़ी की उल्टी दिशा में घुमाव दर्ज किया गया है। इसके अलावा कई स्थानों पर स्तंभों और पत्थरों का अपनी मूल स्थिति से एक से चार सेंटीमीटर तक बाहर की ओर विस्थापन पाया गया है। भू-सतह में हो रहे बदलावों के साथ मंदिरों की दीवारों और संरचनात्मक हिस्सों में दरारें भी देखी गई हैं।
​
रिपोर्ट् में सामने आई यह बात

इसके अतिरिक्त रुद्रेश्वर मंदिर समेत समूह के अन्य छोटे-बड़े मंदिरों की संरचनात्मक स्थिति में भी परिवर्तन हुआ है। इन मंदिरों का निर्माण आठवीं से 13वीं शताब्दी के बीच चंदेल शासकों द्वारा कराया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे पहले वर्ष 1505 में आए भूकंप से मंदिर समूह को नुकसान पहुंचा था। इसके बाद वर्ष 1602 में राजा प्रताप चंद ने मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। वर्ष 1803 में आए एक अन्य भूकंप से मंदिरों की दीवारों और स्तंभों पर फिर प्रभाव पड़ा। वर्तमान अध्ययन में सामने आए संरचनात्मक बदलाव इस ऐतिहासिक धरोहर की भूगर्भीय संवेदनशीलता को समझने के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं।

Exit mobile version