Site icon Khabribox

‘हनुमान अंश’ फिल्म का बड़ा असर: कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने की खास अपील

​नैनीताल: नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की डिवोशनल ड्रामा फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है।

श्रद्धालुओं की भीड़ में भारी इजाफा

इस बायोपिक ड्रामा का दर्शकों पर इतना गहरा असर देखा जा रहा है कि लोग बड़ी संख्या में उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भवाली में स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम की ओर रुख कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार वहीं गांधी जयंती के लॉन्ग वीकेंड (2 से 4 अक्टूबर) के दौरान नैनीताल स्थित प्रसिद्ध कैंची धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज में यह दावा किया जा रहा है कि ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखने के बाद नीम करौली बाबा के प्रति लोगों की आस्था और बढ़ी है, जिसके चलते हजारों की संख्या में भक्त बाबा के दर्शन के लिए कैंची धाम पहुंचे।

​निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने जारी किया वीडियो

कैंची धाम में बेतहाशा बढ़ी भीड़ और यातायात की स्थिति को देखते हुए फिल्म ‘हनुमान अंश’ के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों से खास अपील की है।
​उन्होंने कहा, “कैंची धाम में इस वक्त भारी भीड़ है और कई लोगों का मानना है कि ‘हनुमान अंश’ मूवी देखने के बाद लोग वहां पहुंचे हैं। अगर ऐसा है या नहीं भी है, तब भी हम सभी को वहां की स्थिति और व्यवस्थाओं की जानकारी जुटाकर ही यात्रा की योजना बनानी चाहिए।”
​

Exit mobile version