Site icon Khabribox

चमोली में बड़ा हादसा: बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर हाथी पर्वत के पास लापता, 6 लोग थे सवार, तलाश जारी

​चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले से एक खबर सामने आ रही है। आज शुक्रवार (30 अक्टूबर) को बद्रीनाथ धाम से देहरादून के लिए उड़ान भरने वाला एक हेलीकॉप्टर अचानक लापता हो गया है।

हेलीकॉप्टर लापता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्राथमिक जानकारी के अनुसार, चार्ली एक्स-रे कंपनी द्वारा संचालित यह हेलीकॉप्टर जोशीमठ के समीप स्थित हाथी पर्वत के पास पहुंचकर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के संपर्क से बाहर हो गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे, जिनमें पांच यात्री शामिल हैं। लापता हेलीकॉप्टर और उसमें सवार लोगों की खोजबीन के लिए तत्काल बड़े पैमाने पर हवाई तलाशी और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर ने दोपहर 2:15 बजे बदरीनाथ से उड़ान भरी थी। सेना की यूनिट ने जिलाधिकारी चमोली को हादसे की सूचना दी है। फिलहाल पायलट से संपर्क नहीं हो सका है।

Exit mobile version