Site icon Khabribox

नैनीताल में डाक विभाग की बड़ी पहल: अब घर बैठे ऑनलाइन बुक होगा आधार कार्ड का स्लॉट, जानें कैसे


नैनीताल: डाक विभाग के नैनीताल परिमंडल के अंतर्गत आधार कार्ड बनवाने और उसे अपडेट कराने वाले नागरिकों के लिए एक राहत भरी खबर है।

तैयार किया खास ऐप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नैनीताल हेड पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों ने जनता की सुविधा के लिए एक विशेष मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल तैयार किया है। इसके जरिए अब लोग घर बैठे ही अपने आधार पंजीकरण या अपडेट के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक कर सकेंगे। उपभोक्ता इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट https://postoffice-aadhar.web.app/ पर जाकर या इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर अपने लिए समय (स्लॉट) निर्धारित कर सकते हैं। इस जनोपयोगी ऐप को पोस्टमास्टर आई.के. दास और शशि शेखर ने खुद तैयार किया है।

Exit mobile version