Site icon Khabribox

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा: एयर इंडिया विमान क्रैश में 241 लोगों की मौत,एक शख्स जिंदा बचा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। गुजरात से एक बड़ी खबर सामने आई है।

मेघानी नगर में एयरपोर्ट के पास हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे का शिकार हुआ यह विमान एयर इंडिया का है और उसमें 242 यात्री सवार थे। सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मेघानी नगर इलाके में आज गुरूवार को यह विमान दुघर्टनाग्रस्त हो गया। जिसके बाद आसमान में काले धुएं का गुबार उठता देखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक एयर इंडिया के दुर्घटनाग्रस्त प्लेन में भारतीयों के अलावा विदेशी नागरिक भी सवार थे। बताया जा रहा है कि कुल 230 यात्री 12 क्रू मेंबर थे। प्लेन में 169 भारतीय नागरिक हैं, 53 ब्रिटिश नागरिक हैं, 1 कनाडाई नागरिक है और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं। विमान की कमान फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर के साथ कैप्टन सुमीत सभरवाल संभाल रहे थे।

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री भी थे सवार

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे। जो अपने परिवार से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे। उनके कई बिजनेस टायकून भी सवार थे। यात्रियों की पूछताछ और सहायता के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर बनाया गया है। कृपया ‪+91 99741 11327‬ पर कॉल करें। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्लेन क्रैश में विमान में सवार सभी 241 लोगों की मौत की सूचना सामने आ रही है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का निधन हो गया है। वहीं इस हादसे में एक शख्स जिंदा बचा है। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर ने जानकारी दी। विमान हादसे पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा, हम जांच करने जा रहे हैं। पता लगाएंगे कि यह हादसा क्यों हुआ।

Exit mobile version