देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। केंद्र सरकार ने देश भर के घरेलू एलपीजी (रसोई गैस) उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है।
उपभोक्ताओं को राहत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर सरकार ने फैसला लेते हुए गैस सिलेंडर रीफिल की बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के ग्राहकों के लिए दो सिलेंडरों की बुकिंग के बीच 25 दिनों का एक समान समय सीमा (वेटिंग पीरियड) तय कर दिया गया है। इस संबंध में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने जानकारी दी। नए नियम लागू होने के बाद अब सभी घरेलू एलपीजी ग्राहकों को एक सिलेंडर लेने के बाद दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए न्यूनतम 25 दिन का इंतजार करना होगा।
निर्देश जारी
इससे पहले यह 25 दिनों का नियम केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित था, जबकि ग्रामीण इलाकों में दो सिलेंडरों की रीफिल बुकिंग के बीच 45 दिनों का अंतर अनिवार्य था। सरकार के इस कदम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच का यह अंतर पूरी तरह समाप्त हो गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने तीनों प्रमुख तेल विपणन कंपनियों—आईओसीएल (IOCL), बीपीसीएल (BPCL) और एचपीसीएल (HPCL) को इस फैसले को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।