Site icon Khabribox

आम जनता को बड़ी राहत: नयारा एनर्जी ने दिया बड़ा तोहफा, पेट्रोल-डीजल के दाम में की बड़ी कटौती, लागू हुई नई दरें

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। पेट्रोल डीजल को लेकर जरूरी खबर है। देश की प्रमुख प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी, नयारा एनर्जी ने आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है।

उपभोक्ताओं को राहत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें इस कंपनी ने ईंधन की कीमतों में भारी कटौती की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद कंपनी ने पेट्रोल और डीजल के दामों में सीधे तौर पर कमी करने का ऐलान किया है। यह पिछले दो वर्षों में कंपनी द्वारा की गई ईंधन कीमतों में सबसे बड़ी कटौती है।

​आज 1 जुलाई 2026 से प्रभावी

​नयारा एनर्जी की ओर से जारी नई दरें देशभर में मौजूद कंपनी के 7,000 से अधिक फ्यूल स्टेशनों पर तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। पेट्रोल में ₹5 प्रति लीटर की कटौती व डीजल में ₹3 प्रति लीटर की कटौती की है। हालांकि नयारा एनर्जी ने कीमतों में कटौती की है, वहीं देश की सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल अपने दामों में कोई बदलाव नहीं किया है।

​पुरानी बढ़ोतरी वापस

दरअसल मार्च 2026 में जब ईरान संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी बढ़ गई थीं, तब नयारा एनर्जी ने अपनी कीमतों में वृद्धि की थी। उस समय 26 मार्च को कंपनी ने पेट्रोल में ₹5 और डीजल में ₹3 का इजाफा किया था। आज की कटौती के साथ, कंपनी ने मार्च में की गई अपनी उस पूरी बढ़ोतरी को वापस ले लिया है।

Exit mobile version