Site icon Khabribox

कुमाऊं पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 441 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, पहाड़ों से मैदानों तक बदली तैनाती, देखें

नैनीताल: कुमाऊं परिक्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने बड़े स्तर पर तबादले किए हैं।

किए तबादले

जिसमें विभाग ने 357 सिपाहियों और 84 उपनिरीक्षकों (SI) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। बताया कि इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे पुलिसकर्मियों को नई तैनाती देना और मैदानी व पर्वतीय जिलों के बीच संतुलन बनाना है। सिपाहियों के साथ ही कुमाऊं के 84 उपनिरीक्षकों का भी स्थानांतरण किया गया है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि तबादला किए गए सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाए।

मैदान से पहाड़ भेजे गए इतने सिपाही

​तबादला सूची के अनुसार, मैदानी जिलों (नैनीताल और ऊधमसिंह नगर) में तैनात 160 सिपाहियों को अब दुर्गम पर्वतीय जिलों—अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत में अपनी सेवाएं देनी होंगी। वहीं, इन चार पर्वतीय जिलों में अपनी सेवा पूरी कर चुके 197 सिपाहियों को मैदान में तैनाती दी गई है।
• ​पिथौरागढ़: 80 सिपाही
• ​अल्मोड़ा: 48 सिपाही
• ​बागेश्वर: 39 सिपाही
• ​चंपावत: 30 सिपाही


Exit mobile version