Site icon Khabribox

उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: डॉ. आशुतोष सयाना बने चिकित्सा शिक्षा निदेशक, पांच मेडिकल कॉलेजों में नियुक्त हुए नए प्राचार्य, देखें सूची

उत्तराखंड: उत्तराखंड शासन ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिसमें पांच अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया गया हैं।

आदेश जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में नए प्राचार्यों की तैनाती की गई है। इसके तहत डॉ. आशुतोष सयाना को एक बार फिर चिकित्सा शिक्षा निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है और उनसे श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का कार्यभार वापस ले लिया गया है।
• ​डॉ. आशुतोष सयाना: चिकित्सा शिक्षा निदेशक (श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पद से मुक्त)।
• ​डॉ. चंद्र मोहन सिंह रावत: श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के नए प्राचार्य नियुक्त किए गए हैं।
• ​डॉ. अजय कुमार आर्या: राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी के प्राचार्य।
• ​डॉ. चंद्र प्रकाश: राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर के प्राचार्य।
• ​डॉ. जीएस तितियाल: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य।
• ​डॉ. पंकज सिंह: हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य।

Exit mobile version