देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। देश में छोटे बच्चों की सेहत और सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए केंद्र सरकार एक बड़ा उठाने जा रही है।
प्रस्ताव तैयार
इसके तहत अब कफ सिरप (खांसी की दवा) की बोतलों पर लाल रंग की प्रमुख चेतावनी दर्ज होगी। जिसमें साफ-साफ लिखा होगा कि यह दवा 4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय दवा नियामक ने इस संबंध में लेबलिंग नियमों में बदलाव का एक अहम प्रस्ताव तैयार किया है। केंद्रीय दवा नियामक के नए प्रस्ताव के अनुसार, कफ सिरप की पैकेजिंग में बड़े बदलाव किए जाएंगे। दवा की बोतल के कुल लेबल के 65 प्रतिशत हिस्से में लाल रंग से स्पष्ट शब्दों में चेतावनी छापना अनिवार्य होगा कि इसका उपयोग 4 साल से छोटे बच्चों के लिए न करें। माता-पिता आसानी से समझ सकें, इसके लिए सिरप के लेबल पर स्कूल जाने की उम्र के बच्चे की तस्वीर लगाने का भी सुझाव दिया गया है। इस व्यवस्था को पूरे देश में लागू करने के लिए ‘ड्रग्स रूल्स, 1945’ के नियम 96 में संशोधन किया जाएगा। वर्तमान में यह प्रस्ताव ‘ड्रग्स कंसल्टेटिव कमेटी’ के पास विचाराधीन है।