Site icon Khabribox

अल्मोड़ा पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: 5 साइबर ठगी के मामलों का अनावरण, झारखंड और राजस्थान से 2 शातिर अंतरराज्यीय ठग दबोचे

अल्मोड़ा: एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध विरोधी अभियान के तहत अल्मोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस की कार्यवाही

पुलिस ने लगातार तकनीकी विश्लेषण, सतर्क मॉनिटरिंग और अंतरराज्यीय समन्वय के जरिए कुल 5 साइबर ठगी मामलों का सफल अनावरण करते हुए 2 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि देश के 6 अन्य राज्यों में भी वांछित थे। पुलिस ने इन्हें झारखंड और राजस्थान से धर-दबोचा है। जिसमें चंदन कुमार (निवासी: पंचायत बाघमारी किता खरवा, देवघर, झारखंड), प्लसटू हाईस्कूल के पास से (थाना मोहनपुर, देवघर, झारखंड), 4 मामलों में कुल ₹2,48,034/- की ठगी व घटना में प्रयुक्त 1 अदद वनप्लस (OnePlus) स्मार्टफोन बरामद किया गया है व राहुल कुमार बैरवा (उम्र 24 वर्ष, निवासी: लवाण, जिला दौसा, राजस्थान), धानमंडी, जिला बारा, राजस्थान, 9 मामलों में कुल ₹5,65,980/- की ठगी व असम, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा और तमिलनाडु में भी साइबर अपराध में वांछित व घटना में प्रयुक्त 1 अदद रियलमी (Realme) स्मार्टफोन बरामद किया है। चंदन कुमार को देवघर (झारखंड) के अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया। राहुल कुमार बैरवा को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (बारा, राजस्थान) के न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की गई।

जानें कैसे देते थे ठगी को अंजाम

​जांच में सामने आया है कि ये अपराधी पीड़ितों को झांसा देने के लिए अलग-अलग सरकारी योजनाओं व भुगतान का सहारा लेते थे। बाल विकास विभाग का कर्मचारी या आंगनबाड़ी/डिलीवरी संबंधी भुगतान कराने वाला बनकर फोन करना। सोनोग्राफी कराने के लिए सहायता राशि देने का झूठा वादा व पीड़ित के खाते में ‘पैसे भेजने’ के नाम पर QR कोड भेजना और धोखे से UPI PIN एंटर करवाकर पैसे उड़ा लेना।


​मुकदमा दर्ज

1.  ​थाना दन्या (मामला 1): पीड़ित महिला से सोनोग्राफी सहायता राशि देने के नाम पर ₹97,710.28/- की ठगी (FIR No- 15/26)।
2.  ​थाना दन्या (मामला 2): महिला को बाल विकास विभाग का लाभ दिलाने के नाम पर ₹56,310.74/- की ठगी (FIR No- 16/26)।
3.  ​कोतवाली रानीखेत (मामला 3): आंगनबाड़ी संबंधी भुगतान का झांसा देकर खाते से ₹37,540/- की अनधिकृत निकासी (FIR No- 21/2026)।
4.  ​कोतवाली रानीखेत (मामला 4): Google Pay पर QR कोड भेजकर ₹79,604 प्राप्त करने का लालच देकर ₹79,604/- उड़ाए (FIR No- 22/2026)।
5.  ​कोतवाली सोमेश्वर (मामला 5): Google Pay के माध्यम से धोखाधड़ी कर खाते से ₹74,580/- ट्रांसफर करवाए गए (FIR No- 17/2026)।

​ अल्मोड़ा पुलिस की आम जनता से अपील

​कभी भी किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने मोबाइल पर आए QR कोड को स्कैन न करें और न ही अपना UPI PIN दर्ज करें। याद रखें, पैसे प्राप्त करने के लिए कभी भी UPI PIN की आवश्यकता नहीं होती। ​किसी भी संदिग्ध कॉल या ठगी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

Exit mobile version