Site icon Khabribox

कैलाश मानसरोवर यात्रा में जाने से पहले जरूर करें दस्तावेजों की जांच, विदेश मंत्रालय ने जारी की यह सख्त एडवाइजरी

​कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। श्रद्धालुओं के लिए विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है।

जारी की एडवाइजरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि जब तक यात्रा के लिए जरूरी वैध वीजा और चीन का एंट्री परमिट पूरी तरह न मिल जाए, तब तक भारत से यात्रा शुरू न करें। मंत्रालय ने सलाह दी है कि केवल सरकारी तौर पर पंजीकृत और अधिकृत टूर ऑपरेटरों के माध्यम से ही यात्रा की योजना बनाएं।

इतने जुलाई को रवाना होगा पहला जत्था

लिपुलेख मार्ग में उत्तराखंड से यात्रा का पहला जत्था 4 जुलाई को रवाना होगा। इस साल 50-50 लोगों के कुल 10 जत्थे भेजे जाएंगे। इस बार श्रद्धालुओं को मात्र 38 किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी होगी, बाकी का सफर वाहनों से तय होगा।

Exit mobile version