Site icon Khabribox

हाइलो ओपन के महिला एकल फाइनल में पंहुची मालविका बंसोड़, रचा यह इतिहास

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी मालविका बंसोड़ ने इतिहास रचा है।

इस खिलाड़ी से होगी भिड़ंत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मालविका बंसोड़ ने शनिवार को जर्मनी के सारब्रकेन में आठवीं वरीयता प्राप्त डेनमार्क की जूली डावाल जैकबसेन को सीधे गेम में हराया है और हाइलो ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट के महिला एकल के फाइनल में एंट्री की। उन्होंने विश्व की 31वें नंबर की खिलाड़ी गुयेन थुई लिन्ह को 45 मिनट में 21-15, 21-17 से हराया। अब मालविका खिताबी मुकाबले में डेनमार्क की सातवीं वरीयता प्राप्त मिया ब्लिचफेल्ड से भिड़ेंगी।

बैडमिंटन खिलाड़ी मालविका

इसके साथ ही वह भारत की दिग्गज महिला शटलर पीवी सिंधु और साइना नेहवाल के बाद सारब्रकेन भारत के बाहर वुमेंस सिंगल्स में BWF वर्ल्ड टूर सुपर 300+ फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बन गई है। 23 वर्षीय मालविका बंसोड़ नागपुर की रहने वाली हैं।

Exit mobile version