Site icon Khabribox

योनेक्स ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग प्राइज मनी टूर्नामेंट बैंगलोर में मनसा व गायत्री रावत ने युगल स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

खेल जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 16 से 22 जुलाई तक बैंगलोर में आयोजित योनेक्स ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग प्राइज मनी टूर्नामेंट में अल्मोड़ा उत्तराखण्ड के बहनों की जोड़ी मनसा व गायत्री रावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया।

पंजाब की जोड़ी राधिका व तन्वी शर्मा को हराकर जीता खिताब

महिला युगल के फाइनल में मनसा व गायत्री की जोड़ी ने पंजाब की जोड़ी राधिका व तन्वी शर्मा को 18-21,21-11 व 21-17 से हराकर युगल ख़िताब जीत लिया । सेमी फाइनल में मनसा व गायत्री ने हरियाणा की जोड़ी पालक शर्मा व उन्नति हुड्डा को 21-15, 19-21 व 21-18 से हराया था।क्वार्टर फाइनल में मनसा व गायत्री ने चंडीगढ़ की जोड़ी कनिका व तनीषा को 21-19 व 21-17 से हराया था।

मनसा रावत व गायत्री रावत की प्रारंभिक ट्रेनिंग कोच डी के सेन के सानिध्य में हुई

मनसा रावत व गायत्री रावत की प्रारंभिक ट्रेनिंग कोच डी के सेन के सानिध्य में हुई। जहां मनसा ने कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सब जूनियर पदक जीते थे। कोच डी के सेन के प्रकाश पादुकोण अकादमी बैंगलोर जाने पर मनसा व गायत्री के माता-पिता भी सेन सर की कोचिंग के लिए खुद भी बच्चों के साथ बैंगलोर प्रकाश पादुकोण अकादमी में चले गये।

मनसा और गायत्री की उत्कृष्ट सफलता को देखते हुए सभी ने बधाई और शुभकामनाएं की प्रेषित

आज मनसा व गायत्री की उत्कृष्ट सफलता को देखते हुए उनके माता पिता व कोच डी के सेन गदगद हैं। मनसा व गायत्री की इस विशिष्ट उपलब्धि पर उत्तराँचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार, खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों के साथ उनके गृह जनपद से बधाई प्रेषित की जा रही है I गृह जनपद से विधायक मनोज तिवारी, नगर पालिका चेयरमैन प्रकाश चंद्र जोशी,जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के चेयरमैन व उत्तराखंड बैडमिंटन के कोषाध्यक्ष राम अवतार ,अध्यक्ष प्रशांत जोशी, उपाध्यक्ष प्रशासनिक गोकुल सिंह मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉ० संतोष बिष्ट, सह सचिव संजय नज्जोंन, कोषाध्यक्ष नंदन रावत, समन्वयक विजय प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी डी के जोशी, लेख परीक्षक सुरेश कर्नाटक, सलाहकार जगनमोहन सिंह फर्त्याल, शेखर लखचोरा, एन एस रजवार, हेम तिवारी, राजू तिवारी, प्रतीक महरा, जग्गू वर्मा, जिला खेल अधिकारी अरुण बंग्याल आदि ने मनसा व गायत्री व उनके माता-पिता तथा कोच डी के सेन को बधाई प्रेषित की है I

Exit mobile version