Site icon Khabribox

08 मार्च: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की अगुआई में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर यहां होगा ‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’ मार्च


आज 08 मार्च है। आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस है। दुनिया भर में हर साल 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है।

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस-

ये दिन महिलाओं की उपलब्धियों को समर्पित है। महिला दिवस के मौके पर देश-दुनिया की ऐसी महिलाओं को याद करते हैं जिन्होंने वैश्विक पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। इस खास दिन को मनाने का मकसद उन महिलाओं की उपलब्धियों, उनके जज्बे, उनकी ऐतिहासिक यात्राओं और उनके जीवन को याद करना हैं।

होगा मार्च-

इसी अवसर पर आज लखनऊ में 1090 चौराहे से ऊदा देवी चौराहे तक मार्च होगा। कांग्रेस की तरफ से बताया गया है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की अगुआई में ‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’ मार्च होगा।

Exit mobile version