Site icon Khabribox

13 मार्च: राष्ट्रीय नेक मददगार दिवस आज, मतभेदों के बावजूद दयालुता, सहानुभूति और दूसरों की सहायता करना खास उद्देश्य

आज 13 मार्च 2026 है। आज राष्ट्रीय नेक मददगार दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय नेक मददगार दिवस (National Good Samaritan Day) हर साल 13 मार्च को मनाया जाता है। ‘नेक मददगार’ (Good Samaritan) का अर्थ है ऐसा व्यक्ति जो जरूरतमंदों की निस्वार्थ भाव से मदद करे।

जानें इसके बारे में

जो अजनबियों की मदद करने और निस्वार्थ दयालुता को प्रोत्साहित करता है। यह दिन 1964 में कैथरीन जेनोवेस की दुखद घटना की याद में शुरू किया गया था, जो समाज में हस्तक्षेप करने और दूसरों की मदद करने के महत्व पर जोर देता है। इस दिवस को मनाने का खास उद्देश्य मतभेदों के बावजूद दयालुता, सहानुभूति और दूसरों की सहायता करना है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि एक छोटी सी मदद भी किसी का जीवन बचा सकती है या दिन खुशनुमा बना सकती है। 

Exit mobile version