Site icon Khabribox

14 मार्च: पाई दिवस आज, पाई (π) डे गणितीय स्थिरांक π के सम्मान का दिन, खास है महत्व

आज 14 मार्च 2026 है। आज पाई दिवस मनाया जाता है। प्रतिवर्ष14 मार्च को मनाया जाने वाला पाई (π) डे गणितीय स्थिरांक π के सम्मान में मनाया जाता है।

जानें इसका महत्व

यह दिन अल्बर्ट आइंस्टीन की जयंती (वर्ष 1879) और स्टीफन हॉकिंग की पुण्यतिथि (वर्ष 2018) के साथ भी सुमेलित है। यह एक वृत्त की परिधि और उसके व्यास के अनुपात को दर्शाता है और एक अपरिमेय, अनंत संख्या है। ग्रीक अक्षर π का ​​पहली बार प्रयोग वर्ष 1706 में वेल्श गणितज्ञ विलियम जोन्स द्वारा किया गया था, जो “परिधि” शब्दों से प्रेरित था। भारतीयों का योगदान में भारतीय गणितज्ञ और खगोलशास्त्री आर्यभट्ट (476-550 ई.) ने अपने कार्य “आर्यभट्टीय” में पाई का अनुमानित मान 3.1416 बताया था। गणित और इंजीनियरिंग में, वृत्त के गुणों, तरंग समीकरणों और संरचनात्मक डिज़ाइनों की गणना के लिये पाई अत्यंत आवश्यक है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) जैसी अंतरिक्ष एजेंसियाँ ​​कक्षीय पथ, उपग्रह स्थिति और अंतरिक्ष यान प्रक्षेप पथ निर्धारित करने के लिये π का ​​उपयोग करती हैं। 

Exit mobile version