Site icon Khabribox

14 मार्च: आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 14 मार्च 2025 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

📗📗1879: अपने सापेक्षता के सिद्धांत से ब्रह्मांड की गुत्थियां सुलझाने वाले महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टाइन का जन्म हुआ।

📗📗1909: एम्स्टर्डम सोशल-डेमोक्रेटिक पार्टी (एसडीपी) का गठन किया गया।

📗📗1914: सर्बिया और तुर्की के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर किये गये।

📗📗1931: पहली बोलती भारतीय फिल्म ‘आलमआरा’ का प्रदर्शन हुआ।

📗📗1963: प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे जयनारायण व्यास का निधन।

📗📗1998: सोनिया गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं।

📗📗2013: इराक की राजधानी बगदाद में हुए श्रृंखलाबद्ध कार बम विस्फोटों में 25 लोग मारे गए और 50 घायल हो गए।

📗📗2018: विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट में फिनलैंड को दुनिया का सबसे खुशहाल देश बताया गया व बुरुंडी को सबसे दुखी देश बताया गया ।

Exit mobile version