Site icon Khabribox

17 मार्च: पोलैंड की करोलीना बीलास्का ने जीता मिस वर्ल्ड-2021 का खिताब, भारत की मनसा सेमीफाइनल में शामिल

दुनियाभर की खबरों से हम आपको रूबरू कराते हैं। ऐसी ही एक खबर सामने आई है। पॉर्टो रिको में प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में पोलैंड की करोलीना बीलास्का मिस वर्ल्ड-2021 बनी हैं। अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य कार्यक्रम कोका-कोला म्यूजिक हॉल, सैन जुआन, प्यूर्टो रिको में सुबह 5:30 बजे से सुबह 8:30 बजे तक यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।

कैरोलिना बिलाव्स्का ने जीता प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड 2021 का खिताब-

पोलैंड की कैरोलिना बिलाव्स्का ने प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड 2021 का खिताब जीता है। सबसे लंबे समय तक राज करने वाली मिस वर्ल्ड, जमैका की टोनी-एन सिंह ने मिस वर्ल्ड 2021 फाइनल और कोरोनेशन नाइट में अपने उत्तराधिकारी का ताज पहनाया। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में अमेरिका की सैनी फर्स्ट रनर अप रही हैं। वहीं, पश्चिम अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट की ओलिविया येस सेंकड रनर अप रही हैं।

सेमीफाइनल में पंहुची भारत की मनसा-

इस आयोजन में दुनिया भर के 40 प्रतियोगियों ने प्रतिष्ठित ताज के लिए प्रतिस्पर्धा की। प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली मनसा वाराणसी टॉप 13 कैंडिडेट में शामिल रहीं, लेकिन टॉप 6 में अपनी जगह न बना सकीं।

Exit mobile version