Site icon Khabribox

24 मार्च: होलिका दहन आज रविवार को है या सोमवार को, जाने समय और शुभ मुहूर्त

आज 24 मार्च 2024 है। आज होलिका दहन है। इस बार लोगों में असमंजसता है कि होलिका दहन रविवार को है या सोमवार को। लोगों में संशय की स्थिति बनी है। आज हम आपको इसी संबंध में जानकारी देंगे। होलिका दहन आज है। छोटी होली को होलिका दहन के रूप में भी मनाया जाता है।

होलिका दहन

इस बार होलिका दहन 24 मार्च को होने के साथ ही 25 मार्च को धुलंडी मनाई जाएगी। बुराई पर अच्‍छाई की जीत का पर्व होलिका दहन विधि-विधान से करना चाहिए‌। इसके लिए शाम को सूर्यास्‍त के बाद स्‍नान कर लें। फिर शुभ मुहूर्त में होलिका दहन पूजा करें।

होलिका दहन 2024 मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि की शुरूआत – 24 मार्च, 2024 – 09:54 से पूर्णिमा तिथि का समापन – 25 मार्च, 2024 – 12:29 तक होलिका दहन का मुहूर्त- रात 11:13 बजे से 11:53 बजे तक है। इस कारण होलिका दहन शुभ मुहूर्त भद्रा के बाद रात 11 बजकर 14 मिनट से मध्य रात्रि 12 बजकर 14 मिनट बजे तक रहेगा। भद्रा पूंछ- शाम 06:33 बजे से शाम 07:53 बजे तक भद्रा मुख- शाम 07:53 बजे से रात 10:06 बजे तक है।

Exit mobile version