Site icon Khabribox

24 मार्च: यमुना जयंती आज, मां यमुना को समर्पित, यमुना नदी में स्नान और दीपदान का खास महत्व

आज 24 मार्च 2026 है। आज यमुना जयंती है। सनातन धर्म में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन यमुना जयंती मनाई जाती है। इसे यमुना छठ भी कहा जाता है। ये पर्व यमुना माता को समर्पित किया गया है। यमुना जयंती विशेष रूप से मथुरा और वृंदावन में मनाई जाती है। यहां लोग यमुना नदी में स्नान और दीपदान करते हैं।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि 23 मार्च को शाम 06 बजकर 38 मिनट पर शुरू होगी। वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन 24 मार्च को शाम 04 बजकर 07 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, इस साल 24 मार्च को यमुना जयंती मनाई जाएगी।

जानें महत्व

धार्मिक मान्यता है कि यमुना जयंती के दिन यमुना जी की पूजा कर सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली आती है। यह दिन विशेष रूप से मथुरा और वृंदावन में धूमधाम से मनाया जाता है। यहां लोग यमुना नदी में स्नान और दीपदान करते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को ही यमुना नदी पृथ्वी पर प्रकट हुई थीं, इसलिए इस दिन को उनकी जयंती के रूप में मनाया जाता है।

Exit mobile version