Site icon Khabribox

27 मार्च: भगवान स्वामीनारायण जयंती आज, मानवता को शांति और भक्ति का मार्ग दिखाने वाले प्रभु

आज 27 मार्च 2026 है। आज स्वामी नारायण की जयंती है। 3 अप्रैल 1781 में अयोध्या के पास छपिया नामक गांव में स्वामी नारायण का जन्म हुआ था। तिथि के अनुसार चैत्र, शुक्ल नवमी के दिन उनका जन्म हुआ था। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार आज 27 मार्च 2026 को उनकी जयंती मनाई जाएगी। 

चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन हुआ था जन्म

मानव जाति और धर्म के लिए सेवाभाव की प्रेरणा देते हुए साल 1830 में स्वामीनारायण का देहांत हो गया।  हिंदू धर्मग्रंथों के मुताबिक, श्री स्वामीनारायण का जन्म अयोध्या के पास स्थित छप्पय गांव में 3 अप्रैल 1781 को चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन हुआ था। भगवान स्वामीनारायण का दुनियाभर में मंदिर है। भगवान स्वामीनारायण का नाम घनश्याम था। स्वामीनारायण को सहजानंद स्वामी के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें उनके भक्त पूर्ण पुरुषोत्तम नारायण के अवतार के रूप में पूजते हैं।

भक्त रखते हैं व्रत

उन्होंने समाज से कुरीतियों को मिटाने, अहिंसा को बढ़ावा देने और भक्ति मार्ग को सरल बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके उपदेशों का संग्रह ‘वचनामृत’ आज भी लाखों लोगों के लिए आध्यात्मिक मार्गदर्शक है। श्रद्धालु इस दिन निर्जला या फलाहार व्रत रखते हैं। भगवान स्वामीनारायण द्वारा लिखा गया एक छोटा लेकिन अत्यंत प्रभावशाली ग्रंथ है, जिसमें जीवन जीने के 212 नैतिक और आध्यात्मिक नियम बताए गए हैं।

Exit mobile version