March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड का लाल कर्तव्‍य निभाते हुए सड़क हादसे में शहीद, सीएम धामी ने जताया शोक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। देश सेवा के दौरान उत्तराखंड का लाल शहीद‌‌ हो गया। जवान बाघ सिंह चमोली जिले के निवासी हैं। जो‌अपना कर्तव्‍य निभाते हुए सड़क हादसे में वीर गति को प्राप्त हो गए हैं।

जवान शहीद-

जवान बाघ सिंह श्रीनगर-लेह हाईवे पर नौवीं गढ़वाल राइफल में तैनात हैं। जिन्होंने देश सेवा में अपना बलिदान दिया। उनके शहीद होने की सूचना के बाद से गांव में शोक की लहर‌ है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक-

वहीं जवान के शहीद होने पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने शोक व्‍यक्‍त किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के वीर सपूत जवान बाघ सिंह के श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर मां भारती की सेवा के दौरान बलिदान होने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। राष्ट्र रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर बलिदानी को शत-शत नमन। जय हिंद।