Site icon Khabribox

वेनेजुएला में भीषण भूकंप का कहर: 39 सेकंड के भीतर आए दो तेज झटके, भारी तबाही की आशंका

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार की शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं।

भूकंप के तेज झटके

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस देश में कुछ ही सेकंड के अंतराल पर आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, यह पिछले 126 वर्षों में वेनेजुएला में आया सबसे भीषण भूकंप है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहला झटका: 7.2 तीव्रता का था, जिसका केंद्र राजधानी कराकास से महज 20 किमी दूर काराबोबो राज्य में था। दूसरा झटका पहले भूकंप के ठीक 39 सेकंड बाद 7.5 तीव्रता का और भी शक्तिशाली भूकंप आया।

जारी की चेतावनी

​USGS ने चेतावनी दी है कि इस आपदा में जनहानि का आंकड़ा बहुत बड़ा हो सकता है। एजेंसी के मुताबिक, 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत की संभावना 44% है, जबकि 1 लाख से अधिक मौतों की आशंका 30% तक जताई गई है।

Exit mobile version