Site icon Khabribox

हल्द्वानी रोड पर गिरा विशाल पेड़: नैनीताल पुलिस और एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई से चंद मिनटों में सुचारू हुआ यातायात, कुमाऊँ कमिश्नर की त्वरित कार्रवाई की सराहना

नैनीताल: हल्द्वानी रोड स्थित रूसी बाईपास बल्दियाखान के पास एक विशाल पेड़ गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था। गनीमत रही कि आपातकालीन सेवाओं के तेज रिस्पॉन्स के चलते किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और महज आधे घंटे के भीतर मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया।

की प्रशंसा
जिस पर इस बेहतरीन और त्वरित कार्यप्रणाली के लिए कुमाऊँ कमिश्नर ने पुलिस और प्रशासनिक टीमों की जमकर सराहना की है। आज सुबह 112 आपातकालीन सेवा के माध्यम से पुलिस कंट्रोल रूम को मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एस.पी. संचार रेवाधर मठपाल ने खुद कंट्रोल रूम पहुंचकर पूरे ऑपरेशन की कमान संभाल ली। उन्होंने बिना वक्त गंवाए सभी संबंधित विभागों के बीच आपसी समन्वय स्थापित किया और लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग की।
​कंट्रोल रूम से निर्देश मिलते ही कोतवाली तल्लीताल पुलिस, फायर सर्विस मल्लीताल, एसडीआरएफ और फाइटर-मल्लीताल की टीमें तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं। इसके अलावा, आपदा कंट्रोल रूम को भी स्थिति से अवगत करा दिया गया था।
​महज 15 मिनट में मौके पर पहुंची टीम

​आपातकालीन टीमों की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सूचना मिलने के सिर्फ 15 मिनट के भीतर पुलिस, फायर और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच गई। टीमों ने युद्धस्तर पर राहत कार्य शुरू करते हुए लगभग आधे घंटे के भीतर अवरुद्ध मार्ग को वन-वे यातायात के लिए पूरी तरह सुचारू कर दिया। जिस पर पुलिस और राहत टीमों के बेहतरीन रिस्पॉन्स टाइम और आपसी तालमेल को देखते हुए कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने गहरी संतुष्टि जताई। उन्होंने कंट्रोल रूम, कोतवाली तल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम की कार्यकुशलता की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।
​नैनीताल पुलिस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वे किसी भी आपदा या आपात स्थिति से निपटने के लिए 24×7 तत्पर हैं और नागरिकों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है।

Exit mobile version