Site icon Khabribox

विगत दिनों पूर्व ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ सम्बन्धी ज्ञापन जिलाधिकारी को प्रेषित करने वाले ग्रामीण मताधिकार को माने

विगत दिनों विकासखण्ड धौलादेवी के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी स्व0 हरी दत्त पाण्डे के गांव चिमखोली में लम्बे समय से सड़क नहीं होने से ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी अल्मोड़ा को ‘‘रोड नही तो वोट नहीं‘‘ सम्बन्धी ज्ञापन प्रेषित किया गया था।

डीएम ने प्रशासन टीम को गांव में भेजकर ग्रामीणों से वार्ता करने हेतु निर्देश दिए:

इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी वंदना द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला प्रशासन की टीम को गांव में भेजकर ग्रामीणों से वार्ता करने हेतु निर्देशित किया गया। दिनॉंक 03 फरवरी, 2022 को जिला प्रशासन सहित अधिशासी अभियन्ता पीएमजीएसवाई अल्मोड़ा एस सी पंत,सहायक अभियंता के एन सती, सहायक खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षाधिकारी तथा राजस्व विभाग की टीम द्वारा मौके पर जाकर समस्त ग्रामवासियों से उक्त के सम्बन्ध में वार्ता की गयी।

मताधिकार के उपयोग के संबंध में ग्रामीणों जागरूक किया गया:

लोकतंत्र में उनके मताधिकार के उपयोग के संबंध में उनको जागरूक किया गया जिसके परिणामस्वरूप समस्त ग्रामवासियों द्वारा सर्वसम्मति से विधानसभा चुनाव-2022 में प्रतिभाग करने पर सहमति जताई गई।

Exit mobile version