Site icon Khabribox

चिंता का विषय: भारत में फिर कोरोना वायरस का बढ़ा खतरा, केसों में आई रफ्तार, अब तक हुई 05 लोगों की मौत

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत में कोरोना वायरस का कहर धीरे धीरे कम होने लगा था। जो फिर से अपनी रफ्तार पकड़ने लगा है।

335 नए कोविड-19 संक्रमण के केस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहें हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में रविवार को 335 नए कोविड-19 संक्रमण दर्ज किए गए और सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,701 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पांच मौतें हुईं। जिसमें चार अकेले केरल में, जहां कोविड उप-संस्करण जेएन.1 का पता चला था, और एक उत्तर प्रदेश में।

कोविड-19 वैक्सीन की 220.67 करोड़ खुराकें दी

देश में कुल कोविड केसलोएड 4.50 करोड़ (4,50,04,816) था। संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4.46 करोड़ (4,44,69,799) हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत आंकी गई है। वहीं अब तक कोविड-19 से 5,33,316 लोगों की मौत हो चुकी है और मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में अब तक कोविड-19 वैक्सीन की 220.67 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

Exit mobile version