Site icon Khabribox

सात समंदर पार खिंचे चले आए मैक्स, कैंची धाम की पावन भूमि पर कदम रखते ही हो गए भावुक, बोले- “यहाँ आकर मिली असीम शांति”

नैनीताल: आज कैंची धाम का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इसके साथ ही नीब करोरी बाबा का पावन कैंची धाम एक बार फिर अटूट आस्था का गवाह बना है।

कैंची धाम का स्थापना दिवस

आज स्थापना दिवस के इस पावन अवसर पर जहाँ देश-विदेश से भक्तों का सैलाब उमड़ा, वहीं अमेरिका से आए एक विदेशी भक्त मैक्स विलियम्स के अनुभव ने हर किसी का दिल जीत लिया। पहली बार बाबा के दर पर पहुंचे मैक्स धाम की असीम शांति और सकारात्मक ऊर्जा को देखकर भावुक हो गए।

बाबा नीब करोरी महाराज के प्रति गहरी श्रद्धा

मैक्स विलियम्स साल 2020 में रामदास जी के व्याख्यानों को सुनकर अध्यात्म की ओर आकर्षित हुए थे।‌ बाबा नीब करोरी महाराज के प्रति उनकी श्रद्धा इतनी गहरी है कि अब अमेरिका में उनका पूरा जीवन बाबा की सेवा और सुमिरन में ही समर्पित रहता है। मैक्स अपने कुछ साथी भक्तों के साथ पहली बार कैंची धाम पहुंचे हैं। अपनी इस यात्रा को उन्होंने एक आत्मिक पुनर्जन्म जैसा बताया।
​यहाँ आकर मिली असीम शांति”

​अपनी इस पहली यात्रा के अनुभवों को साझा करते हुए मैक्स की आँखें भर आईं। उन्होंने भावुक होकर कहा‌ कि यहाँ आकर मुझे असीम शांति की अनुभूति हो रही है। यहाँ का वातावरण और लोग बहुत ही मिलनसार व दयालु हैं। जैसे ही मैंने इस पावन भूमि पर कदम रखा, मुझे ऐसा महसूस हुआ मानो स्वयं बाबा ने मुझे अपने घर वापस बुला लिया हो। साथ ही स्थापना दिवस पर उमड़ी भारी भीड़ के बावजूद, नैनीताल पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के इंतजाम बेहद सराहनीय रहे। मैक्स ने प्रशासन की इस मुस्तैदी की जमकर तारीफ की और कहा कि इतने बड़े आयोजन को जिस सहजता से संभाला गया, वह वाकई काबिले-तारीफ है।

Exit mobile version