Site icon Khabribox

18 मई: स्माइलिंग बुद्धा: भारत के पहले परमाणु परीक्षण की ऐतिहासिक गाथा, जिसने दुनिया को चौंकाया

आज 18 मई 2026 है। भारत ने आज ही के दिन राजस्थान के पोखरण में अपना पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था। इस परीक्षण को ‘स्माइलिंग बुद्धा’ का नाम दिया गया था।

परमाणु परीक्षण 18 मई, 1974

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 18 मई 1974 को भारत के पहले सफल परमाणु हथियार परीक्षण का कोड नाम ‘स्माइलिंग बुद्धा’ ( विदेश मंत्रालय द्वारा नामित: पोखरण-I ) था। यह परमाणु विखंडन बम राजस्थान में भारतीय सेना के पोखरण परीक्षण रेंज में विस्फोटित किया गया था। अमेरिकी सैन्य खुफिया जानकारी के अनुसार, इस ऑपरेशन को ‘हैप्पी कृष्णा’ नाम दिया गया था। यह परीक्षण राजस्थान रेगिस्तान में पोखरन टेस्ट रेंज में किया गया था।

स्माइलिंग बुद्धा

स्माइलिंग बुद्धा (Smiling Buddha) 18 मई 1974 को किए गए भारत के पहले सफल परमाणु परीक्षण का गुप्त नाम (Code Name) था। यह परीक्षण जिसे 18 मई 1974 को पोखरण (राजस्थान) में सेना के स्थल पर जिसे पोखरण टेस्ट रेंज कहते है वह वरिष्ठ सेना के अफ़सरों की निगरानी में किया गया। यह परीक्षण राजस्थान के थार रेगिस्तान में स्थित पोखरण टेस्ट रेंज में किया गया था। यह परीक्षण बुद्ध पूर्णिमा के दिन किया गया था, जिसके कारण इसे ‘स्माइलिंग बुद्धा’ नाम दिया गया। इसके साथ ही भारत अमेरिका, सोवियत संघ, ब्रिटेन, फ्रांस और चीन के बाद दुनिया का छठा ऐसा देश बन गया जिसने परमाणु बम का सफल परीक्षण किया था। इस पूरे प्रोजेक्ट का नेतृत्व भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) के तत्कालीन निदेशक डॉ. राजा रमन्ना ने किया था।

Exit mobile version