Site icon Khabribox

02 मई: आज से ज्येष्ठ माह की शुरुआत, अधिकमास का भी बन रहा संयोग

आज 02 मई 2026 है। वर्ष 2026 में ज्येष्ठ माह (जेठ) की शुरुआत आज 2 मई 2026, शनिवार से हो रही है। यह पवित्र महीना 29 जून 2026 तक चलेगा।

ज्येष्ठ माह की शुरुआत

इस वर्ष ज्येष्ठ माह में अधिकमास (मलमास) लगने के कारण यह 30 के बजाय 59-60 दिनों का होगा, जो 17 मई से 15 जून तक रहेगा। यह समय गर्मी, सूर्य देव और हनुमान जी की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। इस महीने में अत्यधिक गर्मी होने के कारण जल संरक्षण, हनुमान जी और सूर्य देव की पूजा, और जरूरतमंदों को जल व अन्य वस्तुओं का दान करना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। हिंदू कैलेंडर में हर महीना 30 दिन का होता है लेकिन इस साल हिंदू पंचांग का तीसरा महीना ज्येष्ठ 59 दिन का होगा, क्योंकि इस माह में अधिकमास का संयोग भी बन रहा है। सामान्य ज्येष्ठ के साथ एक अधिक ज्येष्ठ का महीना भी जुड़ जाएगा, जिस कारण ज्येष्ठ मास दो महीने तक रहेगा।

जून माह तक चलेगा दिन

ज्येष्ठ माह 2 मई से शुरू होगा और 29 जून तक रहेगा। ज्येष्ठ 30 की जगह 58 दिन का होगा। इस बीच ज्येष्ठ अधिकमास 17 मई 2026 से होगी और यह 15 जून 2026 तक रहेगा।

Exit mobile version