Site icon Khabribox

29 मई: संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस आज,शांतिरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों के योगदान को समर्पित

आज 29 मई 2026 है। आज संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा शांति अभियानों में जान गंवाने वाले सैनिकों को सम्मानित करने के लिए यह दिन मनाया जाता है।

जानें इसके बारे में

संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 29 मई को दुनिया भर में शांतिरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देने और उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। यह तिथि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा प्रस्ताव 57/129 के माध्यम से निर्धारित की गई थी। 29 मई को ही संयुक्त राष्ट्र के पहले शांतिरक्षा मिशन, संयुक्त राष्ट्र युद्धविराम पर्यवेक्षण संगठन (यूएनटीएसओ) की शुरुआत हुई थी, जो 1948 में फिलिस्तीन में शुरू हुआ था। यह दिन संयुक्त राष्ट्र (UN) शांति अभियानों में सेवा देने वाले सैन्य, पुलिस और नागरिक कर्मियों के साहस, समर्पण और बलिदान को सम्मानित करता है। यह 1948 में स्थापित पहले UN शांति मिशन की याद दिलाता है।

Exit mobile version