Site icon Khabribox

29 मई : आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 29 मई 2026 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 29 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

📗📗1658: सामूगढ़ की लड़ाई में औरंगज़ेब ने दारा शिकोह को हराकर दिल्ली के तख़्त पर कब्ज़ा किया था।

📗📗1953: न्यूज़ीलैंड के एडमंड हिलेरी और नेपाल के शेरपा तेनज़िंग नोर्गे ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक फतह हासिल की थी।

📗📗1968 : दारा सिंह ने पहलवानी में विश्व चैंपियनशिप अपने नाम की।

📗📗1970: सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

📗📗1972: मशहूर रंगकर्मी एवं भारतीय सिनेमा के महान कलाकार पृथ्वी राजकपूर का निधन।

📗📗1985: यूरोपीय फुटबॉल कप के दौरान दो टीम के प्रशंसकों के बीच हुई झड़प में 39 लोगों की मौत हो गई।

📗📗1987: भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन हुआ था।

📗📗1999 : ‘डिस्कवरी’ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र से जुड़ा। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला अंतरिक्ष यान था।

📗📗1999: नाइजीरिया में नई सत्ता व्यवस्था स्थापित हुई।

📗📗2007: जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स बनीं।

Exit mobile version