Site icon Khabribox

06 मई: अंतर्राष्ट्रीय नो डाइट डे आज, शरीर के प्रति सकारात्मकता को बढ़ावा देना खास उद्देश्य




आज 06 मई 2026 है। आज अंतर्राष्ट्रीय नो डाइट डे है। जो हर साल 6 मई को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य हानिकारक डाइटिंग संस्कृति को चुनौती देना, शरीर के प्रति सकारात्मकता को बढ़ावा देना, और शरीर के सभी आकारों व प्रकारों को स्वीकार करना है।


जानें इसके बारे में


यह दिन शरीर को भूखा रखने के बजाय, स्वास्थ्य और आत्म-प्रेम को प्राथमिकता देने का संदेश देता है। इस दिवस का उद्देश्य अवास्तविक सौंदर्य मानकों को अस्वीकार करना, वजन को लेकर भेदभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाना, और ईटिंग डिसऑर्डर के खतरों को कम करना है। इसकी शुरुआत 1992 में ब्रिटिश नारीवादी मैरी इवांस यंग ने की थी, जब उन्होंने अपने शरीर को स्वीकार करने और डाइटिंग के दबाव से मुक्त होने के लिए यह आंदोलन शुरू किया। यह दिन इस बात पर जोर देता है कि स्वास्थ्य केवल पतले होने में नहीं है। यह बिना किसी शर्म के भोजन का आनंद लेने और खुद से प्यार करने का दिन है। लोग इस दिन “डाइट” को छोड़ देते हैं, अपनी पसंद का भोजन करते हैं, और अपने शरीर का सम्मान करते हैं। यह शारीरिक आत्म-स्वीकृति का जश्न है।

Exit mobile version