Site icon Khabribox

मिस उत्तराखंड-2026: मिस उत्तराखंड के फिनाले के लिए चुनी गईं 35 प्रतिभागी, जानें कब होगा ग्रैंड फिनाले

उत्तराखंड: सिनमिट कम्युनिकेशन्स द्वारा ‘मिस उत्तराखंड-2026’ आयोजित किया जा रहा है। जिसमें रविवार को देहरादून के सेंट्रियो मॉल स्थित स्काई डेक में आयोजित ‘वॉक-इन ऑडिशन 2.0’ में प्रदेश भर की 35 प्रतिभाशाली युवतियों का फाइनल राउंड के लिए चयन हुआ है।

इतने प्रतिभागियों का हुआ चयन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑडिशन प्रक्रिया के दो चरणों में कुल 150 युवतियों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। रविवार को हुए दूसरे चरण के ऑडिशन में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने रैंप वॉक, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और अपनी विशेष प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। चयनित युवतियां देहरादून, टिहरी, खटीमा, हरिद्वार, मसूरी और चमोली सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से हैं। इस ऑडिशन में निर्णायक की भूमिका मिस उत्तराखंड-2025 स्मृति रावत, फर्स्ट रनर-अप वैष्णवी लोहानी, थर्ड रनर-अप अंबिका रावत, दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने निभाई। सिनमिट कम्युनिकेशन्स के निदेशक दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने बताया कि अब आगामी दिनों में ‘सब-टाइटल राउंड’ आयोजित किए जाएंगे, जिसके बाद अगस्त महीने में प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले होगा।

Exit mobile version