Site icon Khabribox

Miss World Winner 2024: चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिजकोवा के सिर सजा मिस वर्ल्ड का ताज, यह रहीं रनरअप

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए है। 71वें मिस वर्ल्ड का फाइनल होने के बाद मिस वर्ल्ड के नाम का ऐलान हो गया है।

क्रिस्टीना पिजकोवा बनीं विनर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिस वर्ल्ड के फिनाले का आयोजन 9 मार्च को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ‌। जिसमें चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिजकोवा इस ब्यूटी पेजेंट की विनर बनीं है। वही लेबनान की यास्मीना फर्स्ट रनरअप रहीं।

1996 में बेंगलुरु में हुआ था मिस वर्ल्ड फिनाले

इससे पहले साल 1996 में 46वें एडिशन का आयोजन भारत में किया गया था। इससे पहले 1996 में बेंगलुरु में मिस वर्ल्ड फिनाले हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत अबतक कुल 6 बार मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुका है। इस इंटरनेशनल कॉन्टेस्ट को बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर ने होस्ट किया। इस शो में कई सारे इंडियन स्टार्स परफॉर्म करते दिखे। इसमें टोनी कक्कड़, नेहा कक्कड़ और शान जैसे स्टार्स के नाम शामिल रहें।

इतनी बार भारत ने जीता मिस वर्ल्ड का खिताब

1. रीता फारिया (1966)
2. ऐश्वर्या राय (1994)
3. डायना हेडन (1997)
4. युक्ता मुक्खी (1999)
5. प्रियंका चोपड़ा (2000)
6. मानुषी छिल्लर (2017)

Exit mobile version