Site icon Khabribox

मिचेल स्टार्क ने T20 इंटरनेशनल को कहा अलविदा, की संन्यास की घोषणा, दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज में होती है गिनती

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने T20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है।

संन्यास की घोषणा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टार्क के संन्यास को लेकर अपने सोशल मीडिया पर जानकारी दी। मिचेल स्टार्क ने मंगलवार 2 सितंबर 2025 को अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास की घोषणा की। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर स्टार्क ने कहा, “टेस्ट क्रिकेट हमेशा मेरी प्राथमिकता रही है। मैंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले गए हर टी20 मैच का आनंद लिया है। 2021 में हमने जो टी20 वर्ल्ड कप जीता, वह अद्भुत था।”
उन्होंने आगे कहा, “भारत के खिलाफ टेस्ट दौरे, एशेज और 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए, मुझे लगता है कि इन अभियानों के लिए तरोताजा और फिट रहना मेरा सबसे अच्छा तरीका है।”

दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज

रिपोर्ट्स के मुताबिक 35 वर्षीय स्टार टेस्ट, वनडे सहित घरेलू टी20 लीग के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही, वह आईपीएल में भी खेलना जारी रखेंगे। T20 इंटरनेशनल में मिचेल स्टार्क दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया के लिए पाकिस्तान के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 65 टी20 मैच खेले थे, इस दौरान गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 79 विकेट चटकाए थे। स्टार्क ने टी20 इंटरनेशनल में बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 20 रन देकर 4 विकेट लिए।

Exit mobile version