Site icon Khabribox

सुबह की ताज़ा खबरें (11 मार्च, वर्ल्ड प्लम्बिंग डे)

◆ उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा की सत्‍ता बरकरार।

◆ पंजाब में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को सत्‍ता से बेदखल किया, केजरीवाल ने जीत का श्रेय पार्टी के विकास मॉडल को दिया।

◆ आज से 13 मार्च तक होगा अरलम वन्यजीव अभयारण्य में 22वां पक्षी सर्वेक्षण

◆ गोवा में राजनीतिक गतिविधियां तेज, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल से समय मांगा।

◆ गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा में विश्वास व्‍यक्‍त करने के लिए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के लोगों का आभार व्यक्त किया।

◆ रेल मंत्रालय सभी पदों के लिए आयोजित परीक्षाओं के परिणाम अप्रैल के पहले सप्ताह में घोषि‍त करेगा।

◆ कांग्रेस ने कहा कि पार्टी जनता का समर्थन प्राप्त करने में विफल रही पर उत्तर प्रदेश में अपने को पुनर्जीवित किया।

◆ दक्षिण कोरिया में यून सुक योल देश के नए राष्‍ट्रपति चुने गए।

◆ रूसी सेना ने यूक्रेन के पांच शहरों से नागरिकों के निकलने के लिए मानवीय आधार पर रास्ता उपलब्‍ध कराने का फिर प्रस्‍ताव किया।

◆ 39वां वार्षिक मोंटे विस्टा क्रेन महोत्सव होगा शुरू

◆ जर्मनी ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में किदाम्बी श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।

◆ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से हार गए हैं।

◆ पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने समर्थकों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा, “हम ऐसा भारत बनाएंगे, जहां से बच्चों को यूक्रेन नहीं जाना पड़ेगा।

Exit mobile version