Site icon Khabribox

सुबह की ताजा खबरें (13 मार्च)

◆ यूक्रेन के युद्ध के मैदान से स्वदेश लौटे नौजवानों ने बताया- तिरंगे की आन, बान और शान क्या होती है, ये उन्होंने वहाँ अनुभव किया : प्रधानमंत्री ।

◆ गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में उत्तराखंड से पुलिस उप महानिरीक्षक नीलेश आनन्द भरणे को प्रधानमंत्री ने पीएचडी अवार्ड से सम्मानित किया।

◆ बेंगलुरु में श्रीलंका के साथ दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में भारत ने पहली पारी में 252 रन बनाए। दो टेस्‍ट मैचों की श्रृंखला में भारत एक मैच जीतकर श्रृंखला में एक-शून्‍य से आगे है।

◆ आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में न्यूजीलैंड के हैमिल्टन में खेले गए मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 155 रन से हरा दिया है। भारत ने निर्धारित पचास ओवर में 8 विकेट पर 317 रन बनाये।

◆ संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू होगा और 8 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान सदन की 19 बैठकें होंगी। लोकसभा और राज्य सभा की बैठक सुबह 11 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक चलेगी।

◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में गुजरात के विशाल वार्षिक खेल आयोजन ‘खेल महाकुंभ’ का उद्घाटन किया।

◆ कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन वित्त वर्ष 2021-22 में 8 दशमलव एक प्रतिशत की दर से ब्याज देगा।

◆ ओडिशा में एक विधायक की गाड़ी भीड़ पर चढ़ी, सात पुलिसकर्मी समेत 22 लोग घायल।

◆ सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी के इस्तीफ़े की ख़बर को कांग्रेस ने किया ख़ारिज।

◆ यूक्रेन का संकट गहराता जा रहा है। एक तरफ जहां शरणार्थियों की तादाद तेजी से बढ़ रही है, वहीं कई शहरों में जरूरी चीजों के लिए संकट है। बमबारी भी लगातार जारी है। दो हफ्ते की जंग में 25 लाख लोग शरणार्थी बन गए हैं।

◆ कोलकाता के तंगरा इलाके में एक गोदाम में भीषण आग लगी। दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के ऑपरेशन के दौरान दमकल के दो कर्मियों को चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

◆ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज आज 180 करोड़ (1,80,10,69,235) को पार कर गया है। आज शाम 7 बजे तक 17 लाख (17,82,501) से अधिक वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।

Exit mobile version