Site icon Khabribox

सुबह की ताज़ा खबरें (23 मार्च, शहीद दिवस)

◆ राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अब तक 181 करोड़ 56 लाख से अधिक टीके लगाए गए।

◆ आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड की तीन इकाइयों के लिए नई निवेश नीति, एनआईपी-2012 के विस्तार को मंजूरी दी।

◆ हर साल 23 मार्च के दिन भगत सिंह का (शहीद)शहादत दिवस मनाया जाता है। शहीद दिवस वाले दिन प्रमुख रूप से स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। सबसे पहले भारत में 30 जनवरी को महात्मा गांधी की याद में शहीद दिवस मनाया जाता है। इसके बाद 23 मार्च को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि देने के लिए शहीद दिवस मनाया जाता है। इसी दिन इन तीनों को फांसी की सजा दी गई थी।

◆ भारत और उजबेकिस्‍तान का तीसरा संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास एक्‍सदस्‍तलिक आज से 31 मार्च 2022 तक उजबेकिस्‍तान के यांगगियारिक में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्‍य संयुक्‍त रूप से दोनों देशों की सेना को प्रशिक्षित करना है।

◆ लोकसभा में आज वर्ष 2022-23 के लिए नागर विमानन मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा शुरू हुई। भारतीय जनता पार्टी के राजीव प्रताप रूडी ने चर्चा में भाग लेते हुए, बेंगलुरू औऱ हैदराबाद की तर्ज पर अन्य स्थानों पर भी ग्रीनफील्ड हवाई अड्डो को बढ़ावा देने की हिमायत की।

◆ रूसी पत्रकार दिमित्री मुरातोव ने कहा है कि वे यूक्रेन के शरणार्थियों की सहायता के लिए धन जुटाने के वास्ते अपना 2021 नोबेल शांति पुरस्कार पदक नीलामी करना चाहते हैं।

◆ एक संसदीय समिति ने सिफारिश की है कि प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना-पीएमयूवाई के लाभार्थियों को प्रति वर्ष रसोई गैस पर दी जाने वाली सबसिडी कम से कम 4 एलपीजी सिलेंडरों तक बढ़ा दी जाये। समिति का कहना है कि अगर इस आशय का निर्णय किया जाता है तो समाज के गरीबों पर वित्‍तीय बोझ कम होगा।

◆ हैमिल्टन में महिला क्रिकेट विश्व कप में भारत ने बांग्लादेश को 110 रन से हरा दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित पचास ओवरों में 7 विकेट पर 229 रन बनाए।

◆ भारत लक्ष्य सेन विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में शीर्ष 10 खिलाड़ियों में पहुंच गए हैं। ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन ओपन 2022 के उप-विजेता लक्ष्‍य ने रैंकिंग में 9वां स्थान हासिल किया। पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत 12वें और साई प्रणीत 19वें स्थान पर हैं।

◆ सरकार ने कहा कि इस वर्ष 28 फरवरी तक साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर कुल 9 लाख चार हजार 61 साइबर अपराध की घटनाएं दर्ज की गई।

Exit mobile version