Site icon Khabribox

सुबह की ताज़ा खबरें (3 मार्च)

◆ भारतीय छात्रों के साथ समन्वय के लिए हम दो कॉल सेंटर- एक बुखारेस्ट में और दूसरा साइरेट(रोमानिया) में स्थापित कर रहे हैं: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। दोनों ने यूक्रेन की स्थिति की समीक्षा की, विशेष रूप से खार्किव पर चर्चा की गई जहां कई भारतीय छात्र फंसे हैं। उन्होंने संघर्ष क्षेत्रों से भारतीयों की सुरक्षित निकासी पर चर्चा की।

◆ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वाराणसी पहुंचते ही गंगा आरती के लिए दशाश्वमेध घाट पहुंची।

◆ उत्तर प्रदेश में सामान्य निर्वाचन 2022 के छठे चरण में 57 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में आज मतदान होगा। मतदान प्रात: 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा।

◆ महिला और बाल विकास मंत्री स्‍मृति ईरानी ने वन स्‍टॉप केन्‍द्र के क्षमता निर्माण के लिए स्‍त्री मनोरक्षा परियोजना का शुभारंभ किया।

◆ 12वां आईसीसी महिला क्रिकेट विश्‍वकप 4 मार्च से न्‍यूजीलैंड में शुरू हो रहा है।पहला मैच न्‍यूजीलैंड और वेस्‍टइंडीज के बीच होगा।

◆ राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 177 करोड़ उनासी लाख से अधिक टीके लगाए गए। स्वस्थ होने की दर 98 दशमलव 6 प्रतिशत।

◆ संयुक्‍त प्रवेश परीक्षा – जेईई मेन 2022 के परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा; पंजीकरण प्रक्रिया शुरू।

◆ यूक्रेन में एक और भारतीय छात्र की मौत, विदेश मंत्रालय ने कहा- प्राकृतिक कारणों से गई जान।

◆ यूक्रेन का दावा किया कि रूस अस्पतालों और आम नागरिकों को निशाना बना रहा है।

Exit mobile version