Site icon Khabribox

सुबह की ताज़ा खबरें (4 फरवरी)

◆ 4 फरवरी आज प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल माध्यम से अल्मोड़ा की जनता को सम्बोधित करेंगें।

◆ 5 फरवरी को किच्छा में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी वर्चुअल माध्यम से सम्बोधन करेंगें।

◆ अंडर-19 क्रिकेट विश्‍व कप के फाइनल में शनिवार को भारत का मुकाबला इंग्‍लैंड से होगा।

◆ FIH Men’s हॉकी प्रो लीग में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा सेल हॉकी अकादमी का खिलाड़ी, चमकेगा राउरकेला स्टील सिटी का नाम।

◆ आर्मी चीफ़ जनरल एमएम नरवणे बोले, हम भविष्य में होने वाली जंग का ट्रेलर देख रहे हैं।

◆ राहुल गांधी ने कहा- विकास किसी पार्टी का दिया तोहफ़ा नहीं, ग़रीबों और किसानों की मेहनत।

◆ अंतरराष्ट्रीय सहयोग की मिसाल रहे अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) को प्रशांत महासागर के एक निर्जन इलाके में उतारा जाएगा। साल 2031 तक यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

◆ केंद्र सरकार ने फेक न्यूज के खिलाफ सक्रिय कार्रवाई नहीं करने को लेकर अमेरिकी टेक कंपनियों के साथ बैठक की। फेक न्यूज के मामले में केंद्र सरकार की गूगल, फेसबुक और ट्विटर के साथ तीखी बहस हुई।

◆ विधानसभा चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए हरियाणा से लाई जा रही 30 पेटी शराब रानीपुर पुलिस ने बरामद की है। शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

◆ अल्मोड़ा में हुई बर्फ़बारी, लोग घर से बाहर निकल स्नोफॉल का आनंद लेते नज़र आए।

◆ प्रदेश में 25 से 45 साल के लोगों में बेरोजगारी की दर सबसे अधिक है। इसमें युवा पुरुष व महिलाएं दोनों ही शामिल हैं। इसके साथ ही हर 10वा वोटर बेरोजगार।

◆ मादक पदार्थों की तस्करों पर लगातार कार्यवाही, 08 पेटी अवैध शराब के साथ लमगड़ा पुलिस व FST टीम की संयुक्त चैकिंग में एक व्यक्ति गिरफ्तार।

◆ प्रदेश में सुबह से ही मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने लगी। चारधाम में जमकर बर्फबारी हुई। ऊंचाई वाले इलाकों में कई गांव बर्फ से ढंक गए।

◆ उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना के कुल 1618 नये केस सामने आए। सात मरीजों की मौत भी हुई।

◆ प्रॉपर्टी डीलर को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

◆ भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि आगामी बसंत पंचमी को नरेंद्रनगर स्थित राजदरबार में तय होगी।

◆ उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का पहला वोट कल शुक्रवार को डाला जाएगा। अस्सी साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग जनों को मिलने वाली ‘घर से वोट’ सुविधा के जरिए मतदान की शुरुआत होगी। इस प्रक्रिया से उत्तराखंड में कुल 16,926 मतदाता अपना वोट देंगे।

Exit mobile version