Site icon Khabribox

सुबह की ताज़ा खबरें (8 मार्च)

Ten

◆ प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति से बातचीत में यूक्रेन के राष्ट्रपति से सीधे वार्ता की अपील की।

◆प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से बातचीत में सूमै से भारतीयों को निकालने के लिए यूक्रेन सरकार से मदद जारी रखने को कहा।

◆ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान कल हुआ सम्‍पन्‍न।

◆ प्रधानमंत्री ने कहा – गरीबों और मध्यम वर्ग के बच्चों के लाभ के लिए निजी मेडिकल कॉलेजों में आधी सीटों पर सरकारी मेडिकल कॉलेजों के बराबर फीस ली जाएगी।

◆ निर्वाचन आयोग ने मणिपुर के दो जिलों के पांच विधानसभा क्षेत्रों के सात मतदान केंद्रों पर आज पुर्नमतदान का आदेश दिया।

◆ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के साथ फोन पर बातचीत की।

◆ यूक्रेन के पड़ोसी देशों से ऑपरेशन गंगा के अंतर्गत कल कुल एक हजार 314 भारतीयों को स्‍वदेश लाया गया।

◆ यूक्रेन संकट का दुनिया पर दिखने लगा असर, तेल के दाम 2008 के बाद सबसे ज़्यादा।

◆असम में स्थित मानस नेशनल पार्क में बाघों और गैंडों की संख्या में इजाफा हुआ है।

◆ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर रेत कलाकार मानस कुमार साहू ने पुरी में रेत से कलाकृति बनाई।

◆ अफगानिस्तान में हाल के घटनाक्रम विशेष रूप से मानवाधिकार की स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। भारत ने पहले ही 4,000 मीट्रिक टन गेहूं और जीवन रक्षक दवाओं की आपूर्ति कर चुका है।

◆ रूस के यूक्रेन पर बढ़ते हमले के बीच यूक्रेन आई ऐतिहासिक धरोहरों को ले कर भी चिंता व्यक्त की जा रही है। यूक्रेन में सात विश्व धरोहर स्थल हैं और यूनेस्को ने इनके संरक्षण की मांग की है।

Exit mobile version