Site icon Khabribox

मोक्षदा एकादशी: जानें दिसंबर में कब रखा जाएगा मोक्षदा एकादशी का व्रत, देखे तिथि व शुभ मुहूर्त

आज हम मोक्षदा एकादशी की जानकारी देंगे। दिसंबर में मोक्षदा एकादशी है। मोक्षदा एकादशी का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है। मोक्षदा एकादशी मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। ये दिन मोक्ष प्राप्ति के लिए सबसे खास माना जाता है। मोक्षदा एकादशी का व्रत भगवान विष्‍णु की पूजा के लिए बहुत खास माना जाता है। शास्त्रों में मोक्षदा को ‘मौना एकादशी’ या ‘मौन अग्यारस’ भी कहते हैं, यह तिथि पितरों की पूजा के लिए भी श्रेष्ठ होती है। इस दिन दान-दक्षिणा देने से पूर्वजों को मोक्ष मिलता है।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल यह व्रत 1 दिसंबर 2025 को रखा जाएगा। मान्यता है कि मोक्षदा एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति और मोक्ष का मार्ग मिलता है। मोक्षदा एकादशी तिथि की शुरुआत रविवार 30 नवंबर को रात 9 बजकर 31 मिनट पर होगी और 1 दिसंबर को शाम 7 बजकर 1 मिनट पर तिथि का अंत होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, मोक्षदा एकादशी का व्रत 1 दिसंबर 2025 को रखा जाएगा।

Exit mobile version