Site icon Khabribox

देश में अब तक लगाये गए 160 करोड़ 43 लाख से अधिक कोविड टीके

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 160 करोड़ 43 लाख से अधिक कोविड रोधी टीके लगाये जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कल 70 लाख 49 हजार से अधिक टीके लगाये गये। स्‍वस्‍थ होने की दर 93 दशमलव पांच प्रतिशत है।

51 हजार से अधिक लोग स्‍वस्‍थ हुए हैं

पिछले 24 घंटों में दो लाख 51 हजार से अधिक लोग स्‍वस्‍थ हुए हैं। इसके साथ ही देश में कोविड संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्‍या 3 करोड़ 60 लाख 58 हजार 806 हो गई है। इस समय देश में 20 लाख 18 हजार 825 लोगों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटों में 3 लाख 47 हजार से अधिक नए मामले आये ।

9 हजार 692 ओमीक्रॉन के मामलों का पता चला

अब तक 9 हजार 692 ओमीक्रॉन के मामलों का पता चला है। पिछले 24 घंटों में 703 लोगों की इस संक्रमण से मौत हुई है। अब तक 71 करोड़ 15 लाख से ज्यादा कोविड नमूनों की जांच की जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 19 लाख 35 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच की गई।

Exit mobile version