April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

सुबह की ताज़ा खबरें (8 मई, विश्व मातृत्व दिवस)

◆ ऊर्जा, टेलिकॉम और खुदरा कारोबार के अच्छे तिमाही नतीजों के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज 100 अरब डॉलर से ज्यादा के सालाना राजस्व वाली भारत की पहली कंपनी बन गई है। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रियललाइंस ने सिर्फ पहली तिमाही में पिछली बार से 22.5% ज्यादा मुनाफा कमाया।

◆ फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ साल की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने जा रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी 1112 करोड़ रुपये का पड़ाव भी पार कर लिया है।

◆ विश्व रेडक्रास दिवस प्रतिवर्ष 8 मई को मनाया जाता है। यह दिवस रेडक्रॉस के संस्थापक और शान्ति के लिए पहले नोबल पुरस्कार विजेता जीन हेनरी ड्यूनैंट के जन्म दिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। 

◆ तालिबान ने अफगान महिलाओं के लिए चेहरे को पूरी तरह ढंकने का हुक्म जारी कर दिया है।

◆ कांग्रेस से इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की उपस्थिति में प्रमोद माधवराज पार्टी के अन्य नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए।

◆ झारखंड के जमशेदपुर में टाटा स्टील फैक्ट्री के कोक प्लांट में कथित तौर पर बैटरी फटने से आग लग गई।

◆ मुख्यमंत्री धामी से कल देहरादून में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को जन समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए हैं।

◆प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यांवन की समीक्षा की।

◆ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को सरकार के व्‍यापक रक्षा रणनीति का प्रमुख अंग बताया।

◆ हिमाचलप्रदेश के किन्‍नौर में टिडोंग जल विद्युत परियोजना की सुरंग दुर्घटना में दो लोगों की मृत्‍यु हो गई है। इसमें तीन अन्‍य लोग घायल भी हुए हैं।

◆ चीन में वांगझू में होने वाले एशियाई खेल ओमिक्रॉन वैरिएंट के फैलने से अनिश्चित काल के लिए स्थगित।

◆ विश्व मातृत्व दिवस: विश्व में माँ के सम्मान में मई के दूसरे रविवार को मातृ दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य समस्त माताओं को सम्मान देना और एक शिशु के उत्थान में उनकी महान् भूमिका को सलाम करना है।