Site icon Khabribox

सुबह की ताजा खबरें (08 नवंबर 2023, बुधवार), विश्व रेडियोग्राफी दिवस

 👉 देश-विदेश की खबरें

🔹इजरायल और हमास युद्ध को एक महीने पूरा हो चुका है। इसके बावजूद कच्चे तेल के दाम दो महीने के निचले लेवल पर जा पहुंचा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे जा फिसला है।

🔸 गाजा पर जारी इजरायली हमलों के बीच आतंकी संगठन हमास के सबसे करीबी दोस्त ईरान ने भारत से मदद की गुहार लगाई

🔹 अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ा। विश्व कप 2023 के 39वें मैच में इब्राहिम ने 131 गेंद में शतक जड़ा। उनके वनडे करियर का यह पांचवां शतक रहा। वहीं, इब्राहिम वनडे विश्व कप में शतक लगाने वाले अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बने।

🔸कोरोनाकाल में कारोबार ठप होने के बाद एक 27 साल का सब्जीविक्रेता महाठग बन गया। उसने 6 महीने के अंदर ही 21 करोड़ रुपये कमा लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उसने देश के 10 राज्यों के लोगों को चूना लगाया है

🔹 अलीगढ़ का बदलेगा नाम, होगा हरिगढ़, नाम बदलने का प्रस्ताव निगम से पारित

🔸Pralay Missile: सतह से सतह पर मार, चीन और पाकिस्तान को टेंशन देगा ‘प्रलय’, चीन की ‘डोंग फेंग 12’ और रूस की ‘इस्कंदर’ से टक्कर, जानें और खासियत

🔹दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है और सुप्रीम कोर्ट ने इसको लेकर पंजाब, राजस्थान और हरियाणा की सरकार को फटकार लगाई है।

🔸इसरो को अपने सौर मिशन में एक अहम सफलता मिली है। आदित्य-एल1 मिशन के पेलोड HEL1OS ने सोलर फ्लेयर्स (सौर ज्वालाओं) की पहली हाई-एनर्जी एक्स-रे झलक कैद की है। आदित्य-एल1 बोर्ड पर हाई एनर्जी एल1 ऑर्बिटिंग एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर (एचईएल1ओएस) ने सौर ज्वालाओं के आवेगी चरण को रिकॉर्ड किया है।

  👉  उत्तराखंड की खबरें  

🔸 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई में फिल्म उद्योग से जुड़े निर्माता, निदेशक और कलाकारों से बैठक की। साथ ही उनके साथ उत्तराखंड में फिल्म उद्योग की संभावनाओं पर चर्चा की।

🔸 तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में राष्ट्रपति, राष्ट्रपति ने 35वें दीक्षांत समारोह में 626 बैचलर्स डिग्री, 310 मास्टर डिग्री, 105 पीएचडी डिग्री समेत कुल 1041 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की।

🔸 दिल्ली की दमघोंटू हवा ने पड़ोसी राज्य उत्तराखंड को भी सतर्क कर दिया है।

🔹 गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 19 मेडल

🔸 उत्तराखंड में कम होने लगे हैं डेंगू के मामले

खेल जगत की खबरें

🔹 वर्ल्ड कप में आस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को हराया

Exit mobile version