Site icon Khabribox

सुबह की ताजा खबरें (17 अक्टूबर 2023, मंगलवार), अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस

 👉 देश-विदेश की खबरें

🔹 ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने चेतावनी दी कि अगर इजरायल गाजा पट्टी पर हमले जारी रखेगा तो संघर्ष और बढ़ेगा।

🔸 नवरात्रि के दौरान वाराणसी में कई जगह लोगों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, अब लेनी होगी इजाजत

🔹 तेल की बढ़ती कीमतों और इजरायल-हमास युद्ध के कारण वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता के बीच भारतीय रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 महीने के निचले स्तर 83.28 पर आ गया।

🔸अमेरिका की रॉकेट वैज्ञानिकों की टीम ने भारत से चंद्रयान 3 की तकनीक व उपकरण साझा करने का निवेदन किया था। यह खुलासा इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने रविवार को किया। उन्होंने कहा कि दुनिया आज भारत के रॉकेट और अंतरिक्ष में उपयोगी उपकरणों व तकनीक की सराहना कर रही है।

🔹 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एशियन खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले दिल्ली के खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये सम्मान राशि दी जाएगी

🔸 कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC ने फरवरी 2024 एग्जाम के लिए अपना टाइम टेबल जारी

🔸सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट ‘टाइगर 3’ का ट्रेलर रिलीज

  👉  उत्तराखंड की खबरें 

🔸 उत्तराखंड में डेंगू का कम नहीं हो रहा प्रकोप, हर जिलों से सामने आ रहे मामले

🔹 उत्तराखंड के बाबू भैय्या रियलिटी शो बिग बॉस में आएंगे नजर

🔸 उत्तराखंड में मौसम में हुआ बदलाव, पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

🔹 उत्तराखंड में दिसंबर में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए निवेशकों को आमंत्रित करने हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को दुबई रवाना हुए

🔸 15 नवंबर को भैया दूज के दिन यमुनोत्री धाम (Yamunotri Dham) तथा केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के कपाट आगामी 6 माह के लिए बंद हो जाएंगे। जबकि गंगोत्री धाम के कपाट एक दिन पहले 14 नवंबर को बंद हो जाएंगे।

👉  खेल जगत की खबरें      

🔹 अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने क्रिकेट को ओलंपिक्स में शामिल करने का अहम फैसला लिया है। मुंबई में IOC के 141वें सत्र की बैठक में सोमवार को इस फैसले का ऐलान किया।

Exit mobile version