Site icon Khabribox

सुबह की ताजा खबरें (18 दिसंबर, रविवार) राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस, अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस

◆ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पर पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री की आपत्तिजनक टिप्‍पणी के विरोध में राष्‍ट्रव्‍यापी विरोध प्रदर्शन दिखा ।
◆ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज मेघालय और त्रिपुरा की यात्रा पर।

◆ जीएसटी परिषद का इथेनॉल पर कर की दर 18 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत करने का फैसला लिया।

◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टी-ट्वेंटी दृष्टिबाधित क्रिकेट विश्‍व कप जीतने के लिए भारतीय टीम को बधाई दी।

◆ चट्टोग्राम क्रिकेट टेस्‍ट मैच के चौथे दिन बांग्‍लादेश ने छह विकेट पर 272 रन बनाए।

◆ भारत महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया से 1-3 से हार गई। चौथे टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर सात रन से जीत दर्ज की।

◆ भारत द्वारा पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनके “असभ्य प्रकोप” के लिए फटकार लगाने के एक दिन बाद, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की नेता शाज़िया मारी ने नई दिल्ली को परमाणु युद्ध की धमकी दी ।

◆ केरल के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में स्पेनिश फिल्म ‘उत्तम’ को सुवर्णा चाकोरम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

◆ मलेशिया भूस्खलन: बटांग काली में मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई।

◆ मोरक्को को 2-1 से हरा क्रोएशिया फीफा वर्ल्ड कप में तीसरे स्थान पर पहुंचा।फुटबॉल वर्ल्ड कप कैनाल फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा।

◆ भारत की महिला हॉकी टीम ने पहला एफआईएच नेसंश कप फ़ाइल मुक़ाबला जीता है। भारत ने वेलेंसिया में मुकाबले में स्पेन को 1-0 से हराया।

Exit mobile version